मुंबई से सिंगापुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट से ईंधन रिसा, नागपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग


नई दिल्ली. सिंगापुर जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान की ईंधन रिसने के कारण बुधवार को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमानन कंपनी ने घटना की पुष्टि की और बताया कि विमान की तकनीकी जांच की जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6ई 19 ने मुंबई एयरपोर्ट से सिंगापुर के लिए उड़ान भरी, तभी विमान के क्रू मेंबर्स को ईंधन रिसने की सूचना मिली। इसके बाद फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट कर दिया गया।


इंडिगो ने बताया कि विमान को एयरपोर्ट पर लैंड कराने के बाद यात्रियों को दूसरे विमान से उनके गंतव्य तक पहुंचा दिया गया। इस दौरान यात्रियों को पांच घंटे की देरी हुई। यात्रियों को हुई परेशानी के लिए हम खेद व्यक्त करते हैं।